बाहरी लोगों के सत्यापन में पुलिस को मदद करें व्यापारी : सीओ
गणेश पाण्डेय, दन्यां
पर्वतीय क्षेत्रों में बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बाहरी लोगों का सत्यापन करती है। बाहर से आने वाले लाेगों के सत्यापन में पुलिस को स्थानीय जन प्रतिनिधि और व्यापारी सहयोग करें तो त्वरित कार्रवाई करने में सुविधा रहेगी।यह बात दन्यां में आयोजित व्यापारियों और स्थानीय जन प्रतिनिधियों की गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा विमल प्रसाद ने कही।

उन्होंने दन्यां और आस पास के क्षेत्रों की समस्याओं को नोट करते हुए उनके निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने दन्यां में पुलिस चौकी के नाम पर बहुत पुरानी जमीन पर पार्किंग बनाने का आश्वासन व्यापारियों को दिया। गोष्ठी में थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने दन्यां क्षेत्र की समस्याएं रखी। व्यापार मंडल अध्यक्ष पूरन बिष्ट ने पार्किंग की समस्या को हल करने की मांग सीओ से की। गोष्ठी में कस्बे के समस्त व्यापारियों और जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत
बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश