सीडीएस परीक्षा में हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने किया ऑल इंडिया टॉप-
हल्द्वानी। संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा में हल्द्वानी के हिमांशु पांडे ने आल इंडिया स्तर पर पहली रैंक पाकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। जिसके बाद हिमांशु का चयन भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के लिए हुआ है। हल्द्वानी निवासी हिमांशु बचपन से सेना में अफसर बनना चाहते थे। बेटे की उपलब्धि से परिवार खुशी का माहौल है। सीडीएस का फइनल रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट upsconline.nic.in पर देखा जा सकता है।
शुक्रवार शाम जारी हुए संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सीडीएस परीक्षा में देश में पहला स्थान पाने वाले हिमांशु की इंटरमीडिएट तक की शिक्षा हल्द्वानी के एबीएम स्कूल से हुई। 12वीं में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। इसके बाद उन्होंने स्व. विपिन चंद्र त्रिपाठी इंजीनियरिंग कॉलेज द्वाराहाट से बीटेक की शिक्षा प्राप्त की। हिमांशु इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ निरंतर सेना में जाने की तैयारी में जुटे रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



24 अक्टूबर को देहरादून में शिक्षकों का मुख्यमंत्री आवास कूच, नैनीताल जिले के स्कूलों में सामूहिक अवकाश का ऐलान
भारत-जापान सहयोग को बढ़ावा देगा वर्ल्ड कनेक्ट एजुकेशन -कागोशिमा के गवर्नर से हुई अहम मुलाकात
हल्द्वानी में जल्द शुरू होगा CGHS वेलनेस सेंटर -भवन का नवीनीकरण पूरा
आदर्श रामलीला कमेटी में कैकई-मंथरा संवाद का भावपूर्ण मंचन -चौथे दिन उमड़े दर्शक
नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई