हल्द्वानी के होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध मौत -महिला हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

–रामपुर रोड स्थित होटल में बिगड़ी युवक की तबीयत -बीयर सेवन और सेक्सवर्धक दवा लेने की चर्चा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह

हल्द्वानी। रामपुर रोड पर सरगम सिनेमा के पास स्थित एक होटल में महिला मित्र के साथ ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामले की जांच के तहत महिला मित्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक और उसकी महिला मित्र ने होटल में बीयर का सेवन किया था। इसके अलावा युवक द्वारा यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा लेने की बात भी सामने आई है। हालांकि, युवक ने वास्तव में कोई दवा ली थी या नहीं और यदि ली थी तो उसका मौत से कोई संबंध था या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आठ महीने बाद राजस्थान से गिरफ्तार हुआ नाबालिग के अपहरण का आरोपी -बालिका सकुशल बरामद

दिल्ली से हल्द्वानी आई थी महिला मित्र

जानकारी के अनुसार, मृतक हल्द्वानी के टनकपुर रोड क्षेत्र का निवासी था और ट्रांसपोर्ट नगर में डेंटिंग-पेंटिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि युवक शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। वहीं, उसकी महिला मित्र भी शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह दिल्ली की रहने वाली बताई जा रही है। दोनों एक-दूसरे के पुराने परिचित थे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नैनीताल में पांच लोग जिला बदर -अवैध शराब तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पर कार्रवाई

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मेलजोल को लेकर युवक के परिवार में पहले से विवाद चल रहा था। बीते मंगलवार को युवक के कहने पर महिला मित्र दिल्ली से हल्द्वानी आई थी। इसके बाद युवक ने रामपुर रोड स्थित एक होटल में कमरा लिया, जहां दोनों ठहरे थे। रात में दोनों के बीयर पीने की बात सामने आई है। इसी दौरान युवक की तबीयत बिगड़ गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच एमओयू, सैनिकों व उनके परिवारों को मिलेंगी असीमित छात्रवृत्तियां

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस जुटा रही तथ्य

एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह के अनुसार, होटल में युवक की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। महिला मित्र से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।

ADVERTISEMENTS

Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119