कोरे नारों से आप ही बताइए कैसे बेटियां बच पायेगी?
जंतर मंतर पर पहलवानों के प्रदर्शन पर सरकार की चुप्पी एक गंभीर प्रश्नचिन्ह है : खष्टी बिष्ट
जंतर मंतर पर हो रहे महिला पहलवानों के विरोध प्रदर्शन ने एक बार फिर पूरे देश को हिला कर रख दिया है। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह पर लगे यौन शोषण के आरोप अत्यंत गंभीर हैं, जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। विरोध कर रहे पहलवानों की बात सुनना तो दूर उल्टे उनके साथ और दुर्व्यवहार और पुलिस की झड़प-हाथापाई की खबरें अत्यंत शर्मनाक है, जिसकी पूरा देश भर्त्सना करता है। किसी खेल संघ के उच्च पदों पर काबिज मठाधीशों के यौन शोषण की खबरें पहले भी कई बार सुनने को मिली हैं परंतु राष्ट्र को गौरवान्वित करने वाले और देश के लिए पदक जीतकर अपने प्रदेश और राष्ट्र का सर फख्र से ऊंचा करने वाले इन पहलवानों के विरोध को सरकार द्वारा नजरअंदाज करना अत्यंत शर्मनाक है।
एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ जैसे अभियान महिलाओं को मुख्यधारा में लाने की और बराबरी के अधिकार का दिखावा सरकार कर रही है तो दूसरी तरफ अपने बिगड़ैल सांसदों पर नियंत्रण खो रही है तथा WFI के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर किसी भी तरह की कार्यवाही से बचती नजर आ रही है तथा आधिकारिक बयान देने से बच रही है। जब देश की प्रतिष्ठित महिला खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव किया जाएगा तो सामान्य बेटी कितनी सुरक्षित है , यह सरकार के दोहरे चरित्र को दर्शाता है तथा नेकनीयती पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगाता है। पूरा देश इन पहलवानों के साथ है तथा इनके सम्मान को किसी तरह भी धूल-धूसरित नहीं होने दिया जाएगा। आज 12दिनो से हमारे देश के बड़े नेतृत्व ने अभी तक इस पर कोई बयान नहीं दिया और नहीं तो कार्रवाई की। यह विषय बहुत ही निंदनीय है। ऐसे में बेटियां कैसे बच पायेगी,और कैसे पड़ पायेगी।
यह सोचनीय विषय है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



रफ्तार का कहर! NH-74 पर बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर -मां की मौत, तीन साल की बेटी और एक माह की मासूम घायल
हाईकोर्ट का अहम फैसला : सरकारी मंजूरी के बिना ड्यूटी के दौरान कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर नहीं चलेगा मुकदमा
UK-सिडकुल में दो अलग-अलग हादसे, दो कर्मचारियों की मौत -अज्ञात वाहन चालकों की तलाश में जुटी पुलिस