पति पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप -विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड की लोधिया निवासी एक महिला ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पत्नी ने पुलिस में पति के खिलाफ तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार लोधिया निवासी महिला ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि उसका पति पंकज बिष्ट निवासी मनोज विहार कालोनी के साथ परिवार न्यायालय में भरण-पोषण व घरेलू हिंसा का वाद चल रहा है। 7 सितंबर को उन्हें काउंसिलिंग के लिए न्यायालय बुलाया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...हाईकोर्ट का सख्त रुख : पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता अवमानना के दोषी --10 दिन में आदेश नहीं माना तो भुगतनी होगी सजा

आरोप है कि काउंसलिंग से लौटते समय उसके पति ने उसके और उसकी मां के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। 9 सितंबर को भी न्यायालय से लौटते समय आरोपी ने गाली गलौज की। आरोपी ने मुकदमा वापस लेने और दस लाख व एक कार देने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी दी। इस दौरान राहगीरों के आने पर आरोपी पति फरार हो गया। पीड़ित ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना प्रभारी मीना आर्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119