महिला पुलिस कर्मी के पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
लालकुआं : लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के नारायण पुरम कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक युवक की पत्नी पुलिस में उधम सिंह नगर में तैनात हैं और महिला पुलिसकर्मी पति से अलग रह रही थी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का नाम भुवन भट्ट उम्र 45 वर्ष बताया है पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है मृतक के शरीर को देखकर लगता है की बॉडी 2 दिन से यहां बंद है ।जिसके कारण शरीर से अत्यधिक बदबू आ रही है।
वहीं पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पूरे मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अन्य कारणों का पता चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार