पति ने पत्नी के चेहरे पर डाला तेजाब पत्नी की हालत गंभीर है
रामनगर। पति-पत्नी मे झगड़े के बाद पति ने पत्नी के ऊपर तेज़ाब डाल दिया।जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।आनन फानन में परिजनों द्वारा महिला को ब्रजेश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मोहल्ला खताड़ी ऊंटपड़ाव टीला निवासी कैंटर चालक नसीम का सोमवार की दोपहर को 23 वर्षीय अपनी पत्नी आशिया से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों में मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान महिला के सिर में चोट आ गई। मारपीट के बाद महिला अपनी फुफेरी बहन नाजरीन के घर खताड़ी डेढ़ वर्षीय बेटे हुसैन व तीन वर्षीय पुत्र माईरा को लेकर पहुंची।
महिला की बहन नाजरीन ने बताया कि शाम को करीब छह बजे के आसपास नसीम उसके घर पर आया। उसने आशिया के बारे में पूछा और कमरे में गया। कमरे में आशिया अकेली थी और बच्चे बाहर खेल रहे थे। नसीम ने आशिया के चेहरे पर तेजाब डाल दिया और फरार हो गया। सूचना पर सूचना पर कोतवाल अरुण कुमार सैनी और एसआई मनोज़ अधिकारी पुलिस बल के साथ ब्रजेश अस्पताल पहुँचे।उसके बाद घटनासथल भी पहुँचे और परिजनों व मोहल्लेवासियों से मामले की जानकारी ली। घटनास्थल से तेजाब की शीशी भी बरामद हुई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल