घर में घुसकर लाठी-डंडे और चाकू से किया हमला –
काशीपुर। घर में घुसकर लाठी-डंडे और चाकू से किए गए हमले में एक युवक की अंगुली कट गई। ग्रामीण की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को चार माह पूर्व बहला फुसला कर ले गया था। शिकायत आरोपी उसकी बेटी को लेकर आ गया। इस मामले में जब बात की आरोपी ने मारपीट की। मामला पुलिस में गया तो आरोपी के परिवारवालों ने फैसला कर मामले को निपटा दिया।
आरोप है आरोपी पुत्री को वापस करने के बजाय फरार हो गया। इस रंजिश के चलते आरोपी समेत तीन लोगों ने जरिया लाठी-डंडे व चाकू लेकर घर में घुस आए और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के लोग आ गए। आरोप है कि मुख्य आरोपी ने चाकू से एक पर वार किया। बचाव करने में नादिल की अंगुलिया कट गई। गांववालों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा हत्याकांड : आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद
उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी