36.05 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार-
बागेश्वर। बैजनाथ पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक व्यक्ति को स्मैक के साथ दबोच लिया। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ बैजनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश के बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक अमित वास्तव ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया। उन्हांने बताया कि बैजनाथ के थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट दलबल के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान थाना गेट से करीब 30 मीटर आगे बागेश्वर की तरफ एक संदिग्ध व्यक्ति तपन राना पुत्र संतोष राना, निवासी शांति बाजार कालोनी, जगतपुर थाना रुद्रपुर, उधमसिंहनगर के कब्जे से 36.05 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस टीम ने आरोपी को मौके से ही अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ थाना बैजनाथ में धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद उसे अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

Uttarakhand-ऋषिकेश में दर्दनाक हादसा : ढलान पर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस -स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
uttarakhand-कैमरे के सामने रफ्तार का जुनून बना मौत का कारण -हेलमेट भी नहीं बचा सका यूट्यूबर आस मोहम्मद
uttarakhand-खस्ताहाल सड़क ने छीनी बहन की जिंदगी, राखी बांधने निकली अनामिका की मौत