कर्ज से परेशान बिहार में एक परिवार के पांच लोगों की जहर खाने से मौत
बिहार। नवादा जिला मुख्यालय स्थित न्यू एरिया गढ़ पर मोहल्ले के एक परिवार के पांच लोगों की मौत जहर खाने से हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के मूल कारणों में बताया जा रहा है कि यह परिवार कर्ज से दबा हुआ था। कर्ज वापस करने का काफी दबाव था। इस कारण परिवार में काफी तनाव की स्थिति थी। इन सबसे तंग आकर आदर्श सोसाइटी के पास जाकर परिवार के छह सदस्यों ने जहर खा लिया, जिनमें पांच की मौत हो गई। जहर खाने वालों में गृहस्वामी केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी, 19 वर्षीय शबनम कुमारी, 18 वर्षीय साक्षी कुमारी और 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शामिल थे। उनमें से केवल साक्षी जीवित है।केदारनाथ गुप्ता के मकान में नवादा में किराए के मकान में रहते थे। यहीं रहकर फल बेचने का व्यापार करते थे। उन्होंने किसी से कर्ज लिया था। उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव की वजह से परिवार काफी परेशान था। कर्ज चुकाने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो परिवार के सारे सदस्यों ने जहर खा लिया। बताया यह भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान से दूर आदर्श सोसायटी के समीप मजार के पास जाकर जहर खाया। जहर खाने के तुरंत बाद मौके पर ही दो की मौत हो गई, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बिग ब्रेकिंग : हल्दूचौड़ में रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्ति निरुद्ध -पुलिस के आदेशों की अवहेलना का आरोप
इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज