गंगोलीहाट में दिनदहाड़े गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला -आंगन से उठाकर ले गया

खबर शेयर करें 👉

–एक सप्ताह पहले प्रधान ने की थी पिंजरा लगाने की मांग, घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से करीब आठ किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत भंडारीगांव में शनिवार को गुलदार के हमले की दर्दनाक घटना सामने आई। घर के आंगन में दादी के सामने खेल रहे 10 वर्षीय रियांशु पुत्र भगवान राम को गुलदार उठाकर ले गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तलाश शुरू की तो मासूम का शव घर से करीब 200 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...कोसी नदी में नहाने उतरे दिल्ली के पर्यटकों के कार चालक की डूबने से मौत -गर्जिया में हादसा

बताया गया कि रियांशु मजदूर भगवान राम का छोटा बेटा था। परिवार में उसका बड़ा भाई दिव्यांशु (12 वर्ष) है। मासूम की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सूचना शाम करीब चार बजे मिलते ही वन विभाग की टीम वन दरोगा देवेंद्र सिंह महरा के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम में अजय पल्याल, मनीषा, लक्ष्मी लुंठी और दीवान सिंह शामिल रहे। वहीं पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गर्दन की मालिश के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत -परिजनों ने पहलवान पर लगाया लापरवाही का आरोप

कोतवाल कैलाश जोशी ने बताया कि आकिल सिद्दीकी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर भेजी गई थी। टीम में हेड कांस्टेबल सुभाष, राजपाल, दिवाकर सिंह और वीरेंद्र गैंडा शामिल रहे।

एक सप्ताह पहले ही पिंजरा लगाने की मांग

ग्राम प्रधान दान सिंह मेहता ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से गुलदार की सक्रियता बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। उन्होंने 25 सितंबर को जनता दरबार में जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर क्षेत्र को गुलदार के आतंक से मुक्त कराने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी। प्रधान के मुताबिक, अब घटना के बाद पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग की जा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  साइबर ठगों पर शिकंजा कसने को दन्या पुलिस की मुहिम तेज -ग्रामीणों को किया जागरूक

दिनदहाड़े घर के आंगन से बच्चे को गुलदार के उठा ले जाने की घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है। ग्रामीण गुलदार को पकड़ने के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119