अनजान ऐप डाउनलोड करते ही खाते से उड़ाए 1.39 लाख -साइबर ठगों ने दो बैंक खातों को बनाया निशाना

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। साइबर ठग अब अनजान मोबाइल ऐप के जरिए लोगों के बैंक खातों पर सेंध लगा रहे हैं। जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा निवासी एक युवक के साथ ऐसा ही मामला सामने आया है। मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड करने के कुछ समय बाद उसके दो बैंक खातों से अलग-अलग तारीखों में कुल 1.39 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर काठगोदाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गर्दन की मालिश के दौरान बिगड़ी महिला की तबीयत, मौत -परिजनों ने पहलवान पर लगाया लापरवाही का आरोप

पीड़ित के मुताबिक, मोबाइल पर ऐप डाउनलोड करने के बाद उसके बैंक खाते से रुपये निकलने शुरू हुए। 18 सितंबर को पहली बार 20 हजार रुपये निकाले गए। इसके दो दिन बाद फिर 20 हजार रुपये खाते से गायब हो गए। इसके बाद 21 सितंबर को तीन अलग-अलग लेनदेन में 25 हजार, 22 हजार और 24 हजार रुपये निकाल लिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मोबाइल ऐप डाउनलोड करते ही खाते खाली -युवक के दो बैंक खातों से 1.39 लाख रुपये पार

इसी क्रम में 22 सितंबर को उसके दूसरे बैंक खाते से भी 26,900 रुपये की निकासी कर ली गई। इस तरह दोनों खातों से कुल 1,39,900 रुपये साइबर ठगी की भेंट चढ़ गए।

पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान वह राजस्थान में था, जिसके चलते तत्काल पुलिस से शिकायत नहीं कर सका। वापस लौटने के बाद उसने काठगोदाम पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  गंगोलीहाट में दिनदहाड़े गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला -आंगन से उठाकर ले गया

काठगोदाम थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119