गरुड़ में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद  

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

थल निवासी एक युवक ने किराए के घर में आत्महत्या कर अपने जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक वर्तमान मे गरुड़ के तल्ली नाकुरी पुनियामाफी में कई वर्षों से अपने परिवार के साथ किराए पर रहता था। मृतक का नाम दीपक पंचपाल 20 वर्ष पुत्र रुद्र सिंह बताया गया है।  उसने अपनी मां की साड़ी से कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  नेपाल में भारी तबाही के चलते चंपावत में एसडीआरएफ हाईअलर्ट पर

युवक की चारपाई से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने पारिवारिक स्थिति सही न होने के कारण आत्महत्या करना बताया है। युवक के परिवार में मां, एक बड़ा भाई व एक बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। मृतक युवक दीपक पंचपाल करीब एक साल से आनलाइन डिलीवरी का काम करता था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। अपर उप निरीक्षक प्रताप सिंह ने युवक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही हेतु जिला चिकित्सालय बागेश्वर भेज दिया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119