नैनीताल में 300 अतिक्रमण किए चिह्नित- प्रशासन करेगा ध्वस्त-

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त हो गया है। जिला विकास प्राधिकरण व राजस्व की संयुक्त टीम ने अपने सर्वेक्षण में नैनीताल में 300 से अधिक अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। ये डीएसबी, सूखाताल, मेट्रोपोल, सीआरएसटी क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर हुए हैं। प्रशासन इन सभी अतिक्रमणें को तोड़ने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर अभियान चलाने की तैयारी कर रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  दहेज में 10 लाख रुपये की मांग का आरोप -विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत

अतिक्रमण के खिलाफ प्रदेशभर में चल रही कार्रवाई जल्द ही नैनीताल में भी शुरू होने जा रही है। सरकारी जमीनों को कब्जे से मुक्त करवाने के बाद इन पर नई योजनाओं का काम शुरू किया जाएगा। इसी क्रम में जिला विकास प्राधिकरण व राजस्व टीम का सर्वे नैनीताल में पूरा कर लिया गया है। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि शहर में नैनीताल के फांसी गधेरा, डीएसबी कॉलेज, सूखाताल, मेट्रोपोल, सीआरएसटी क्षेत्र में अब तक 300 से ज्यादा अतिक्रमण चिह्नित किए जा चुके हैं। मेट्रोपोल में पहले ही 128 अतिक्रमण चिह्नित हैं। जल्द प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा सभी क्षेत्रों में हुए अतिक्रमण को ध्वस्त किया जाएगा। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  छह छात्राओं को निशाना बनाकर अश्लील हरकतें और तेजाब फेंकने की धमकी -नेपाल भागने की फिराक में मुख्य आरोपी बनबसा से गिरफ्तार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119