फोर्ती गांव की ज्योति बनीं सेना में लेफ्टिनेंट
चम्पावत। लोहाघाट के निकटवर्ती फोर्ती गांव की ज्योति उपाध्याय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गांव और नगर के लोगों ने खुशी जताई है। बीते शनिवार को ज्योति ने चेन्नई में पासिंग आउट की। सेवानिवृत सूबेदार सतीश उपाध्याय और गृहणी कमला उपाध्याय की बेटी ज्योति ने प्रारंभिक शिक्षा रुड़की से हासिल की। बाद में उन्होंने देहरादून से बीएड किया।
ज्योति ने दूसरे प्रयास में सीडीएस परीक्षा पास की। शनिवार को चेन्नई में ज्योति ने पासिंग आउट की। ज्योति की पहली नियुक्ति पश्चिम बंगाल में हुई है। ज्योति ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों को दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पंखे में उतरे करंट से आठवीं के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम