संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला व्यापारी का शव

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। संदिग्ध हालात में एक व्यापारी का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। रविवार को ग्राम पिपलिया नंबर दो निवासी शंकर मंडल (32) का शव घर से 500 मीटर दूर आम के पेड़ में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे पर लटक मिला। शंकर महतोष बाजार में किराने की दुकान चलाता था। वह शनिवार से गायब था। सुबह शौच को गए ग्रामीणों ने शंकर के शव को पेड़ से लटका देखा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से शव को उतारा। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  रामपुर रोड में तेज रफ्तार का कहर : पूर्व सैनिक की सड़क हादसे में मौत, ट्रक चालक फरार

एसआई ओमप्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव कब्जे में लिया। शंकर की पत्नी सुष्मिता ने बताया कि उनके बीच किसी प्रकार का न कोई मतभेद था और न किसी प्रकार का विवाद हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतक शंकर चार बहनों और दो भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह अपने पीछे पत्नी सुष्मिता और दो वर्षीय बेटे स्वरूप को छोड़ गया है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119