सहकारी समितियों में प्रशासक काल के दौरान रखे जा रहे (89days) संविदा कर्मचारियों के मामले में कुमाऊं कमिश्नर से मिलेंगे जनप्रतिनिधि

खबर शेयर करें 👉


हल्द्वानी। सहकारिता विभाग में बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होते ही विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से (89days) के लिए जो कर्मचारियों की भर्तियां की गई हैं,उसे मामले को लेकर अब जनप्रतिनिधि मुखर हो चुके हैं। मोटाहल्दू में बैठक कर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होते ही प्रसाद छुपाने अधिकारियों की मिलीभगत से बिना अखबारों में विज्ञप्ति निकाले ही 89days के नाम पर जो नियुक्तियां की गई हैं वहां स्थानीय बेरोजगार लोगों के साथ अन्याय है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठकों के दौरान कई लोगों ने नियुक्ति के संबंध में आवेदन किए थे, लेकिन उन्हें भी दरकिनार किया गया है। अपने परिचितों व सगे संबंधियों को समितियों में समायोजित करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है, जो कि सरासर गलत है। जबकि इन नियुक्तियों में जो किसान शेयर होल्डर हैं, उनको प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक जनप्रतिनिधिमंडल मंडलायुक्त दीपक रावत से मुलाकात कर इन अवैध नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग करेगा और साथ ही दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की भी मांग करेगा। बैठक में ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी के अलावा स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं किसान मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119