अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार -तीन जगह बुलडोजर चलाया, दो निर्माण सील

खबर शेयर करें 👉

–विकासनगर से ऋषिकेश तक कार्रवाई, बिना स्वीकृत मानचित्र काटे जा रहे भूखंडों पर शिकंजा -जमीन खरीदने वालों को भी सतर्क रहने की जरूरत

देहरादून, 27 अक्टूबर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लॉटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पांच स्थानों पर कार्रवाई की। विकासनगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई, जबकि ऋषिकेश क्षेत्र में दो अवैध निर्माणों को सील किया गया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई से बिना जरूरी अनुमति भूमि पर भूखंड विकसित करने और अनधिकृत निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा है।

एमडीडीए की टीम ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग और निर्माणों का निरीक्षण किया। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अनधिकृत रूप से विकसित की जा रही प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया और नियमों के विरुद्ध किए जा रहे निर्माणों को सील किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अस्वच्छता और बिना लाइसेंस मिठाई व बताशे बनाने पर कार्रवाई -गोदामों में मिलीं बासी मिठाइयां

भीमावाला में पांच बीघा तक की प्लॉटिंग ध्वस्त

विकासनगर के भीमावाला क्षेत्र में छोटी कैनाल रोड स्थित नायरा पेट्रोल पंप के पीछे संजय चौहान एवं अन्य द्वारा करीब चार से पांच बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण से आवश्यक स्वीकृति लिए बिना विकसित की जा रही इस प्लॉटिंग के खिलाफ टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

शक्ति कैनाल के पास भी चला प्राधिकरण का अभियान

विकासनगर के डॉक्टरगंज में पुल संख्या एक और दो के बीच शक्ति कैनाल के समीप आशु उनियाल, हर्ष रावत एवं अन्य द्वारा लगभग पांच बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त किया गया। प्राधिकरण ने इस कार्रवाई के जरिए बिना अनुमति भूखंड विकसित करने की गतिविधियों पर रोक लगाने का प्रयास किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-वन्यजीव को बचाने के प्रयास में पलटा पिकअप -हादसे में ग्रामीण की मौत

रायवाला में भी अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई

ऋषिकेश क्षेत्र के रायवाला में प्रेम दत्त जोशी द्वारा करीब पांच बीघा भूमि पर बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के प्लॉटिंग की जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया।

हरिपुर कला और रायवाला में दो निर्माण सील

प्राधिकरण ने अवैध निर्माणों के खिलाफ भी कार्रवाई की। हरिपुर कला की गली संख्या पांच में कपिल मदान द्वारा किए जा रहे निर्माण को सील किया गया। वहीं, हरिद्वार रोड स्थित रायवाला में पंजाब नेशनल बैंक के निकट तुषार नरूला द्वारा किए जा रहे निर्माण पर भी सीलिंग की कार्रवाई की गई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोमती नदी में स्कूटी समेत गिरने से जिला अस्पताल के कनिष्ठ सहायक की मौत -फरवरी में होनी थी शादी

बिना जांचे जमीन खरीदी तो फंस सकता है पैसा

एमडीडीए की कार्रवाई ऐसे लोगों के लिए भी चेतावनी है, जो प्राधिकरण से स्वीकृत लेआउट और आवश्यक मानचित्र की पुष्टि किए बिना भूखंड खरीद लेते हैं। अनधिकृत प्लॉटिंग वाले क्षेत्रों में सड़क, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी के साथ कानूनी और आर्थिक समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

प्राधिकरण की ओर से की गई इस कार्रवाई में तीन स्थानों पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त की गई और दो स्थानों पर निर्माण सील किए गए। एमडीडीए का उद्देश्य नियोजित विकास सुनिश्चित करना और बिना जरूरी अनुमति किए जा रहे निर्माणों पर अंकुश लगाना है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119