भागवत कथा में विवाह के साथ फेरों के वचनों का वर्णन किया, भागवत कथा सुनने से होती हैं समस्त मनोकामना पूर्ण— ब्यास नवल
कविता रावल
गंगोलीहाट क्षेत्र के प्रसिद्ध चामुंडा धाम मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा के तीसरे दिवस पर भागवत कथा में प्रकाश डालते हुए कथा के ब्यास डॉक्टर योगेंद्र प्रसाद जोशी “नवल “ने शिव पार्वती का वृतांत विस्तार से समझाते हुए उनकी महिमाओं का वर्णन किया तथा उन्होंने भागवत कथा के महत्व पर भी विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने विवाह के सात वचनों की महिमा के बारे में बताते हुए फेरों के समय जो सात वचन दिए जाते हैं उनका वर्णन किया । वही कहां श्रीमद देवी भागवत कथा सुनने से मनुष्य की समस्त मनोकामना पूर्ण होती हैं । इससे पूर्व नित्य की भांति मंदिर के मुख्य पुरोहित गिरीश चंद जोशी ने मुख्य यजमान वीरेंद्र सिंह बोरा को सपत्नीक विधि विधान से मां चामुंडा एवं भैरव देव की पूजा-अर्चना कराई । भागवत कथा सुनने के लिए दूर-दूर से महिलाओं पुरुषों की टोलियां मंदिर में पहुंच रही है ।


वही भजनों से क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है प्रतिदिन की तरह कथा के पश्चात महा निराजन व कन्या पूजन ब्रह्म भोज के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद गृहण कर रहे हैं वही देर रात तक कई भक्त मंडलीयों की टोलियो द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है चामुंडा मंदिर कमेटी ने सभी भक्तों से भागवत कथा श्रवण करने एवं प्रतिदिन प्रसाद गण करने का आग्रह किया है भागवत कथा का पारायण 3 मई को होगा जिसमें महा भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग