नैनी झील से लापता ब्यक्ति का शव बरामद
नैनीताल। मल्लीताल क्वालिटी वोट स्टैंड के पास गुरुवार को अपराह्नï स्टाफ हाउस निवासी एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसे पुलिस ने झील से निकाला।
जानकारी के अनुसार गुरुवार को माल रोड स्थित शिव मंदिर के पास मौजूद नाव चालक व अन्य लोगों को झील में एक शव दिखाई दिया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को झील से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
वहीं पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया, साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित किया। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि शव की पहचान 42 वर्षीय स्टाफ हाउस मूलत: मनोरा निवासी मोहन राम के रूप में हुई है। जो पेशे से नाव चालक था। वह बुधवार रात से गायब था और गुरुवार को उसका शव नैनी झील से बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न