उत्तराखंड…महिला पर अभद्र टिप्पणी और विधायक के खिलाफ भ्रामक वीडियो पड़ा भारी -फरार आरोपी गिरफ्तार

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। सोशल मीडिया पर एक महिला के चरित्र पर अमर्यादित टिप्पणी करने और विधायक की छवि धूमिल करने के उद्देश्य से कथित रूप से भ्रामक वीडियो प्रसारित करने वाले फरार आरोपी को बागेश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई दिनों से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस और एसओजी की टीमें उत्तराखंड समेत कई राज्यों में लगातार दबिश दे रही थीं।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बुधवार को एसपी कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 30 जुलाई को पीड़िता की शिकायत पर थाना कपकोट में आरोपी जगदीश गोस्वामी उर्फ जग्गा गोस्वामी (34) निवासी मानीखेत के खिलाफ एफआईआर संख्या 44/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 79 में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने महिला को बदनाम करने की नीयत से उसके चरित्र पर लांछन लगाते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बंद मकानों की दिन में रेकी, रात में ताला तोड़कर चोरी -हल्दूचौड़ पुलिस ने एक आरोपी दबोचा

इसके बाद 2 अगस्त को धर्मेंद्र सिंह दानू की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि उसने विधायक कपकोट सुरेश गढ़िया के खिलाफ गाली-गलौज और भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। इस मामले में एफआईआर संख्या 47/26 के तहत बीएनएस की धाराओं 352, 353, 356 तथा सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बैंक में पूर्व सैनिक के 50 हजार रुपये पार -दो संदिग्ध महिलाएं सीसीटीवी में कैद

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने पुलिस और एसओजी की दो विशेष टीमें गठित कीं। आरोपी की तलाश में उसके घर सहित कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। न्यायालय से गैर-जमानती वारंट प्राप्त करने के साथ ही बीएनएसएस की धारा 84 के तहत उसके घर पर मुनादी भी कराई गई।

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल की लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर रानीखेत, रामनगर, बिजनौर, हरिद्वार, सहारनपुर और देहरादून सहित कई स्थानों पर लगातार तलाश की। आखिरकार 4 अगस्त की शाम थाना बैजनाथ क्षेत्र के पिंगलौ बैंड-कंधार तिराहा स्थित यात्री विश्राम गृह के सामने से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  खटीमा के खालीमहुवट में गुलदार की दहशत -रात में घर की छत पर दिखा

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नियमानुसार उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तारी अभियान में एसओजी प्रभारी निरीक्षक सलाउद्दीन, उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल, हेड कांस्टेबल नवीन कुमार, कांस्टेबल संतोष कुमार तथा कांस्टेबल भुवन बोरा की अहम भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119