राम भक्तों के लिए बड़ी राहत : अयोध्या में खत्म हुई वीआईपी पास व्यवस्था –अब कतार से ही होंगे राम दरबार के दर्शन
अयोध्या। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए राम मंदिर में राम दरबार दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब राम दरबार के दर्शन के लिए किसी भी श्रद्धालु को अलग से वीआईपी या विशेष पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी।
नई व्यवस्था के अनुसार श्रद्धालु पहले सामान्य दर्शन कतार के माध्यम से रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे सीधे मंदिर की प्रथम मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन भी कर सकेंगे। इसके लिए किसी अतिरिक्त अनुमति या विशेष पास की जरूरत नहीं होगी।
अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे, जिससे सभी श्रद्धालुओं को दर्शन का अवसर नहीं मिल पाता था। इस व्यवस्था को लेकर लंबे समय से बदलाव की मांग भी उठ रही थी।
राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अब विशेष पास प्रणाली को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। ट्रस्ट के अनुसार नई व्यवस्था का उद्देश्य दर्शन प्रक्रिया को अधिक सरल, सुगम और पारदर्शी बनाना है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी अतिरिक्त औपचारिकता के रामलला और राम दरबार के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार
uttarakhand-एएसआई के घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी -परिचित महिला पर मुकदमा