एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम की घोषणा, रुतुराज गायकवाड़ होंगे कप्तान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की पुरुष चयन समिति ने एशियाई खेलों के लिए रुतुराज गायकवाड़ के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है।
एशियाई खेलों का आयोजन 19 सितंबर से 8 अक्टूबर 2023 तक होगा। पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता टी20 प्रारूप में 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक झेजियांग यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी पिंगफेंग क्रिकेट फील्ड में आयोजित की जाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एआई वीडियो पर घमासान : मोदी, शाह और ट्रंप को कोर्ट में दिखाने वाले वीडियो पर शिकायत--- साइबर जांच शुरू


भारतीय टीम में रिंकू सिंह को मौका मिला है, जिन्होंने आईपीएल 2023 में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है। रिंकू के अलावा जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और प्रभसिमरन सिंह को भी शामिल किया गया है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार


19वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम इस प्रकार है:-रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज़ अहमद, रवि बिश्नोई, अवेश खान, अर्शदीप सिंह , मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
खिलाडिय़ों की स्टैंडबाय सूची: यश ठाकुर, साई किशोर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, साई सुदर्शन।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UP...गरीबी बनी मौत की वजह! मासूम रेप पीड़िता को इलाज से ठुकराने वाले अस्पतालों पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त प्रहार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119