भीमताल में 16 होम स्टे का सघन निरीक्षण =तीन पर 10-10 हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें 👉

मानकों की अनदेखी पर पर्यटन विभाग की सख्ती, सात संचालकों को कारण बताओ नोटिस

नैनीताल। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार को पर्यटन विभाग की टीम ने भीमताल क्षेत्र के 16 होम स्टे का सघन भौतिक निरीक्षण किया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान पंजीकरण, संचालन, स्वच्छता, सुरक्षा और पर्यटकों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान तीन होम स्टे इकाइयों का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया। इन इकाइयों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया गया। इनमें पीआईओ प्लेस, लेक्स माउंट और रोज मैरी शामिल हैं। पर्यटन विभाग ने संचालकों को कमियां दूर करने के निर्देश भी दिए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...मृतक को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पने की साजिश, एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं, सात होम स्टे इकाइयों में नियमावली के अनुसार पर्यटकों के लिए गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध नहीं पाई गई। इस पर सरोज कुमार दुर्गा, श्याम नारायण गुप्ता, रिमानी जोशी, ममता जोशी, अफसर खान, अंशुमन समेत सात संचालकों को तीन दिन का समय देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand - 4 साल के मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास - आरोपी गिरफ्तार

निरीक्षण के दौरान कुछ होम स्टे बंद भी मिले। पर्यटन विभाग की टीम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित मानकों का पालन नहीं करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति चंद आर्या ने कहा कि पर्यटकों को बेहतर, सुरक्षित और मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। सभी होम स्टे संचालकों को पंजीकरण, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी मिलने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में नर्सिंग शिक्षकों के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

पर्यटन विभाग की अचानक हुई इस कार्रवाई से भीमताल क्षेत्र के कई होम स्टे संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119