अंतरराज्यीय ज्वैलरी चोरी गिरोह की वांछित महिला मुरादाबाद से गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भतरौजखान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अंतरराज्यीय ज्वैलरी चोरी गिरोह से जुड़ी वांछित महिला अभियुक्ता ममता को मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मामला 13 अक्टूबर 2023 का है, जब भतरौजखान निवासी राजेश चौधरी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि 4 अक्टूबर 2023 को उनकी ज्वैलरी की दुकान से दो अज्ञात महिलाओं ने सोने के गहनों की चोरी कर ली है। इस संबंध में भतरौजखान थाने में मुकदमा अपराध संख्या 37/2023 धारा 380 भादवि के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में पुलिस पहले ही 27 नवंबर 2024 को दो महिला अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। जबकि फरार चल रही अभियुक्ता ममता की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी

एसएसपी ने ममता की गिरफ्तारी पर नकद इनाम घोषित किया था। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह और रानीखेत के क्षेत्राधिकारी विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार सुराग जुटाए और अथक प्रयासों के बाद बुधवार 13 मई की सुबह ममता को मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला ममता, पत्नी धर्मेंद्र, निवासी ग्राम रूंध इकराम, थाना चिकसाना, भरतपुर (राजस्थान) की आपराधिक पृष्ठभूमि पहले से भी रही है। वह रेवाड़ी (हरियाणा), कुरुक्षेत्र और हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) में ज्वैलरी शॉपों में चोरी के मामलों में जेल जा चुकी है। यहाँ पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह, कांस्टेबल नीरज पाल, कांस्टेबल कमल भोज और महिला कांस्टेबल मंजू शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही --रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119