आईटीआई गैंग की दबंगो ने युवक को पीटा, वीडियो वायरल
हल्द्वानी। आईटीआई गैंग की बदमाशी लगातार बढ़ रही है और उसपर पुलिस अंकुश नहीं लग पा रही है। ताजा मामला भोटिया पड़ाव चौकी क्षेत्र से कुछ दूरी पर स्थित वाइन शॉप का है। जहां पर कल देर रात गौरव नेगी नाम के एक युवक के साथ आईटीआई गैंग के कुछ बदमाशों ने हाथापाई की है।
बदमाश बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार से आए थे इसमें आदित्य नेगी, धीरज बिष्ट, दीपक, रविन्द्र समेत कई लोग थे, जिन्होंने गौरव का पीछा किया और उन्हें वाइन शॉप में जमकर पीटा है। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। साथ ही उनकी बोलेरो गाड़ी को भी काफी तोड़ दिया है, ऐसे में उन्होंने कोतवाली में पुलिस से शिकायत की है। वहीं सीओ नितिन लोहनी ने कहा इस मामले में जांच की जाएगी, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शहर में किसी भी कीमत पर अराजकता बर्दाश्त नहीं होगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKNews-पत्नी के प्रेम प्रसंग का पता चला तो रची हत्या की साजिश -जंगल में पति का गला काटा, पत्नी-प्रेमी गिरफ्तार
uk-रामनगर में दर्दनाक रेल हादसा : ट्रेन में चढ़ते समय फिसला पैर -23 वर्षीय सफाईकर्मी की टांग कटी