जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट में छात्राओं को सिखाये कराटे, मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के गुर
पी०एम० श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुवालबाड़ी) नैनीताल (उत्तराखंड) के प्रधानाचार्य श्री पी०सी० उपाध्याय जी के द्वारा विद्यालय में कराटे व मार्शल आर्ट की क्लास चलायी जा रही है। जिसमें कक्षा 6, 7 व 8 की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
कोच यशपाल भट्ट व सहायक दीपिका बिष्ट के द्वारा छात्राओं को कराटे व मार्शल आर्ट, आत्मरक्षा के गुणों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पी०एम० श्री स्कूल जवाहर नवोदय गंगरकोट (सुवालबाड़ी) विद्यालय में सरकार द्वारा तीन महीने का कराटे व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इस उपलक्ष्य में पी०एस० श्री स्कूल जवाहर नवोदय गंगरकोट (सुवालबाड़ी) नैनीताल (उत्तराखंड) के प्रधानाचार्य श्री पी०सी० उपाध्याय जी ने कहा आज के समय में छात्राओं को कराटे, मार्शल आर्ट व आत्मरक्षा के गुण आने चाहिए। और हमारे शरीर को रोज व्यायाम कर व शरीर को स्वस्थ रखें।

इस उपलक्ष्य में पी०एम० श्री स्कूल जवाहर नवोदय गंगरकोट (सुवालबाड़ी) के प्रधानाचार्य पी०सी० उपाध्याय जी, श्रीमती पप्पल चौधरी (पी०टी०आई० शारीरिक शिक्षिका), नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव एवं एशियाई कोच सतीश जोशी, एशियाई पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, नेशनल खिलाड़ी नीलेश जोशी, कोच यशपाल भट्ट, सहायक में दीपिका बिष्ट ने सभी छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान की।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग