काठगोदाम के खेड़ा में हुए जेवरात चोरी का पर्दाफाश -गौला नदी के पास जंगल में छुपाये थे जेवर, तीन शातिर चोर गिरफ्तार

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। 8 मार्च 2025 को शिकायतकर्ता अजीम खान पुत्र वहीद खान निवासी देवला तल्ला पजाया कुँवरपुर चौराहा, थाना काठगोदाम के दिये गये प्रार्थना पत्र में 6 मार्च 2025 को अपने परिवार के साथ नबाबगंज बरेली जाना तथा 8 मार्च 2025 को घर वापस आने पर पाया कि उक्त के घर का ताला टूटा है और घर के अन्दर का सामान बिखरा हुआ तथा अलमारी का ताला टूटा हुआ है अलमारी को खोलकर देखने पर अलमारी मे रखे सोने- चांदी के जेवर चोरी होने के संबंध मे शिकायत दर्ज कराई गयी। जिसमें एफ.आई.आर.न. 29/2025 धारा-305(।)/331(3)/317(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी जॉच उ0नि0 मनोज कुमार के सुपुर्द की गय़ी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने घटना के खुलासे के सम्बन्ध में एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र एवं सीओ सिटी हल्द्वानी नितिन लोहनी को विशेष टीम गठित किये जाने के निर्देश पर थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में 02 टीमों का गठन किया गया।
टीमो ने सुरागरसी पतारसी करते हुए घटना स्थल के आसपास एवं सम्भावित स्थानों पर लगे लगभग 100 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया और लगातार दबिश/संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। जिसके फलस्वरूप 27 मार्च 2025 को 03 शातिर चोरों को देवला तल्ला पजाया कुंवरपुर चौराहा काठगोदाम से गिरफ्तार किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK...फोन पर हुई कहासुनी के बाद युवक ने लगाया फंदा -मौत से मचा हड़कंप

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना के समय 01 दिन पहले आरोपियों ने वादी के मकान में ताला लगा देख रैकी की गयी और फिर 7 मार्च.2025 की रात्रि करीब 11.30 बजे वादी के घर का तोला तोड़कर आलमारी से आभूषण चोरी कर रास्ते में पकड़े जाने के डर से सभी आभूषण गौला नदी के पास जंगल में गड्ढ़ा खोदकर दबा दिये थे। आज काफी समय बाद मामला शांत समझने पर उक्त आरोपी सामान को निकालकर ले जा रहे थे पुलिस की गिरफ्त में आ गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं

गिरफ्तारी
1- देवेन्द्र थापा उर्फ़ राहुल थापा पुत्र लाल सिंह थापा निवासी करायल फूलचौड़ थाना हल्द्वानी जनपद उम्र 20 वर्ष
2- उज्जवल सिंह परगाई पुत्र नंदन सिंह परगाई निवासी जीतपुर नेगी प्रेम विहार थाना हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 22 वर्ष
3- संदीप कुमार पुत्र नन्द किशोर निवासी कृष्णा फार्म हाउस के सामने देवलचौड़ चौराहा हल्द्वानी जनपद नैनीताल उम्र 20 वर्ष

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बरामदगी
जेवर सोने का रानी हार 22 कैरट ,चौकर हार 22 कैरट , सोने की नथ 22 कैरेट , सोने के 2 अदद कान के टॉपस, चाँदी की पायल , चाँदी की नजरी , चाँदी का नोट , पैन कार्ड

पुलिस टीम-
1-थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक सिह बिष्ट
2-उ0नि0 मनोज कुमार प्रभारी चौकी खेड़ा
3-उ0नि0 फिरोज आलम साईबर सैल
4-उ0नि0 अरुण सिह राणा प्रभारी चौकी दमुवाढुंगा
5-कानि0 भानू प्रताप काठगोदाम
6-कानि0 अशोक रावत काठगोदाम
7-कानि0 सुरेन्द्र सिह काठगोदाम
8-कानि0 प्रेम प्रकाश काठगोदाम
9-कानि0 टीका राम काठगोदाम
10-कानि0 अरविन्द बिष्ट सर्विलांस एसओजी

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119