नमाज़ पढ़ने जा रहे युवक पर जान लेवा हमला, गंभीर
रूद्रपुर । पुरानी रंजिश के चलते क़रीब आधा दर्जन लोगों ने नमाज़ पढ़ने जा रहे युवक पर जान लेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया । पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि प्रार्थी रफीक अहमद पुत्र श्री खैराती निवासी ग्राम लम्बाखेड़ा, थाना रूद्रपुर, जिला उधमसिंहनगर का निवासी है। प्रार्थी के ही गांव के रहने वाले शरीफ पुत्र रसीद, सालिम पुत्र शरीफ, नवाब पुत्र शराफत, रेहान पुत्र नवाब व उनका परिवार खेत में पानी की निकासी के सम्बन्ध में प्रार्थी व उसके परिवार से रंजिश रखते हैं।
दिनांक-11-04-2024 की समय लगभग 10:30 बजे सुबह की घटना है कि गांव के मजार के पास पहले से घात लगाये हुए उक्त शरीफ पुत्र रसीद, सालिम पुत्र शरीफ, नवाब पुत्र शराफत व रेहान पुत्र नवाब व अन्य लाठी डन्डों व धारदार हथियारों से लैस एक राय होकर प्रार्थी के पुत्र को जान से मारने की नीयत से घेर लिया जिसमें उक्त शरीफ के हाथ में लाठी थी, सालिम, नवाब व रेहान के हाथ में धारदार हथियार थे उक्त लोग यह कहते हुए उसके पुत्र के उपर हमलावर हो गये।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पंतनगर विश्वविद्यालय ने तीन संस्थानों से किए एमओयू -पारंपरिक ज्ञान और कृषि अनुसंधान को मिलेगा बढ़ावा
निर्वाचन आयोग के फैसलों पर उठे सवाल -सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह करेगा सुनवाई
haldwani.एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में गहमागहमी -आईटीआई गैंग सरगना हिरासत में