haldwani.एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव में गहमागहमी -आईटीआई गैंग सरगना हिरासत में

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मंगलवार को गहमागहमी का माहौल बना हुआ है। सुबह 10 बजे तक कॉलेज में कुल 2.20 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें छात्राओं का मतदान प्रतिशत 1.50 और छात्रों का 3.15 प्रतिशत रहा। अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने से चुनाव को लेकर छात्रों में खासा उत्साह नजर आ रहा है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड -डंपर और कार की आमने-सामने भिड़ंत -शक्तिफार्म के तीन लोगों की मौत, दो बच्चे गंभीर

इसी बीच एबीवीपी प्रत्याशी ने कॉलेज परिसर में वोट देने पहुंचे एक छात्र के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। वहीं, एसडीएम मोनिका ने भी कॉलेज पहुंचकर प्राचार्य से घटनाक्रम के संबंध में जानकारी ली।

उधर, पुलिस ने छात्रसंघ चुनाव को प्रभावित करने की आशंका के मद्देनजर आईटीआई गैंग के सरगना देवेंद्र बिष्ट को हिरासत में लिया है। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के मुताबिक देवेंद्र बिष्ट के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं और उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई हो चुकी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को देखते हुए एहतियातन कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अराजकता फैलाने या ऐसा प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119