UK-17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार -दुष्कर्म की पुष्टि के बाद POCSO की धाराएं बढ़ीं

खबर शेयर करें 👉

ऋषिकेश। शहर से 17 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और मेडिकल जांच में दुष्कर्म की बात सामने आने के बाद मुकदमे में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में -400 से अधिक स्टॉल लगेंगे

कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 23 सितंबर को एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी दोपहर में बाजार जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस से संपर्क किया।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को उसे बहला-फुसलाकर ले जाने में कृष्णा वर्मा की संलिप्तता की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK..मैरिज हॉल में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार -तीन एसी आउटर और 15,600 रुपये नकद बरामद

27 सितंबर को गिरफ्तारी

पुलिस ने 27 सितंबर को आरोपी कृष्णा वर्मा पुत्र वीरेंद्र निवासी चेक मोहम्मद, पुराना बाजार, बारादरी, बरेली को आईडीपीएल कॉलोनी से गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई नवीन जोशी के मुताबिक आरोपी अपनी बुआ के घर पहुंचा था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं में पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर रिटायर्ड पीएसी कर्मी से 47 हजार की साइबर ठगी

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मुकदमे में पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराएं बढ़ाई गईं। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119