लालकुआं में पेंशन कार्ड बनाने का झांसा देकर रिटायर्ड पीएसी कर्मी से 47 हजार की साइबर ठगी

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। लालकुआं क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठगों ने पेंशन कार्ड बनाने और दस्तावेज अपडेट कराने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 47 हजार रुपये की पेंशन निकाल ली। पीड़ित को ठगी का पता उस समय चला, जब वह रविवार को पेंशन निकालने बैंक पहुंचे।

पीड़ित के अनुसार कुछ दिन पहले उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को संबंधित विभाग का कर्मचारी बताते हुए पेंशन कार्ड बनाने की बात कही। इसके बाद दस्तावेज अपडेट कराने के नाम पर उनसे बैंक खाते से संबंधित जानकारी मांगी गई। झांसे में आए पीड़ित ने मांगी गई जानकारी कथित कर्मचारी को उपलब्ध करा दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  पंतनगर में 120वें अखिल भारतीय किसान मेले की तैयारियां अंतिम चरण में -400 से अधिक स्टॉल लगेंगे

इसके बाद साइबर ठगों ने उनके बैंक खाते से पेंशन की 47 हजार रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित को इसकी भनक तक नहीं लगी। रविवार को पेंशन निकालने के लिए बैंक पहुंचने पर उन्होंने फार्म भरकर खाते की जानकारी ली तो खाते से रकम गायब मिली। बैंक से जानकारी मिलने के बाद उन्हें साइबर ठगी का पता चला।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिजली संकट पर ग्रामीणों का पावर हाउस पर प्रदर्शन, दो दिन का अल्टीमेटम

मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए संपर्क किया। उनका आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के लिए उन्हें कई बार कॉल करनी पड़ी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक का बीमा क्लेम खारिज करना कंपनी को पड़ा भारी -15 हजार रुपये चुकाने के आदेश

लालकुआं कोतवाल बृजमोहन राणा ने बताया कि मामले में साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119