अभी-अभी दुःखद खबर-पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के युवा पुत्र की बाइक दुर्घटना में मौत, इकलौते बेटे की मौत से हरीश भट्ट के परिवार में कोहराम
टनकपुर। आज शाम एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। जिसने खबर सुनी उसने उप जिला अस्पताल की ओर दौड़ लगाई। दरअसल आज देर सायं टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर गौजी नाले के पास एक बाइक अनियंत्रित होने से हुए हादसे में नगर के भाजपा नेता व पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के प्रतिनिधि रहे हरीश भट्ट के युवा पुत्र की मौत हो गई। इस खबर से पूरा शहर शोक में डूबा हुआ है। हादसे में मृतक का साथी युवक घायल हुआ है। इकलौते बेटे की मौत से हरीश भट्ट के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ककरालीगेट निवासी हर्षित भट्ट (22) पुत्र हरीश भट्ट और ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज वार्ड नंबर 11 निवासी हिमांशु पंत (30) पुत्र प्रकाश पंत रविवार शाम पांच बजे बाइक से चूका से टनकपुर की ओर आ रहे थे। पुलिस उपाधीक्षक अविनाश वर्मा ने बताया है कि ठुलीगाड़ से आठ किमी दूर गौजी नाले पर बाइक असंतुलित होकर खाई में जा लुढ़की। बाइक चला रहे हर्षित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा सवार हिमांशु जख्मी हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को निकालने के साथ ही तुरंत 108 सेवा की एंबुलेंस बुलवाई। उप जिला अस्पताल के डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि चोटिल युवक हिमांशु पंत खतरे से बाहर है। भाजपा नेता हरीश भट्ट के पुत्र की दुर्घटना में मृत्यु का समाचार मिलते ही नगर के तमाम लोग अस्पताल पहुंच गए।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

सांसद अजय भट्ट को ब्रह्माकुमारी बहन ने बांधा रक्षासूत्र -सुख-शांति और सद्भाव का दिया संदेश
uttarakhand-रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री धामी की बहनों को बड़ी सौगात -60 की उम्र से रोडवेज में मुफ्त सफर
uttarakhand-देवीधुरा में गूंजा रणबांकुरों का जयघोष –आठ मिनट तक चला विश्व प्रसिद्ध बग्वाल का रोमांचक फल-फूल युद्ध