खैरना से काकडीघाट मार्ग 11 से 14 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात बंद-
हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजमार्ग खैरना से काकडीघाट तक मलुवा सफाई होने के कारण आगामी 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए यातायात पूर्ण प्रतिबंधित रहेगा। अधिशासी अभियन्ता राष्टीय राजमार्ग सुनील कुमार ने बताया कि खैरना से काकडीघाट के मध्य आपदा दौरान भारी मलुवा आया है जिससे दुर्घटना जोन बना हुआ है। इसलिए सुरक्षित यातायात हेतु मलुवा हटाना अति आवश्यक है।
उन्होनेे जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल से खैरना से काकडीघाट के बीच मलुवा सफाई हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात हेतु बन्द करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सुरक्षा के दृष्टिगत एवं मलुवा हटाने हेतु 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक मार्ग को सम्पूर्ण बन्द रखने की स्वीकृति दी। यह राष्टीय राजमार्ग अब 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक खुला रहेगा। जबकि अब 11 नवम्बर से 14 नवम्बर तक बन्द रहेगा
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-खेल-खेल में चाकू से हमला -11 वर्षीय बालक की मौत, 9 वर्षीय आरोपी फरार
uttarakhand-दहेज हत्या के मामले में विवाहिता का पति गिरफ्तार