नानकमत्ता दीपावली मेला देख कर लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्राली पलटी- एक की मौत 40 घायल-
सितारगंज। दीपावली मेले से वापस आ रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार करीब 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं। डॉक्टरों ने तीन श्रद्धालुओं को उच्च उपचार के लिये रिफर किया है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। शुक्रवार की देर शाम यूपी के जिला बदांयू ग्राम बारबारा, तालिमनगर, मीरजापुर, मलमपुर के करीब 40 श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली सवार होकर नानकमत्ता साहिब से दीपावली मेला देखकर लौट रहे थे।
सितारगंज बिज्टी चौराहे के पास ट्रक को बचाने के चक्कर में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने सड़क हादसे की सूचना एम्बुलेंस को दी।डॉक्टरों ने ट्रैक्टर चालक 26 वर्षीय विकेश पुत्र सतीश को मृत घोषित कर दिया। घायल मीरा ने बताया कि आस-पास गांव के करीब 40 ग्रामीण ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर 4 नवम्बर शाम को नानकमत्ता मेला देखने आये थे। शुक्रवार शाम श्रद्धालु वापस घर जा रहे थे। ट्रक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर में अनियंत्रित होकर पलट गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर