नाबालिग का अपहरण करने वाला 25 हजार का इनामी दबोचा

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार। किशोरी के अपहरण के आरोप में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को ज्वालापुर पुलिस ने दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि वर्ष 2018 में क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-सिरप की जगह गलती से कीटनाशक पी गई महिला, जिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने आरोपी प्रदीप पुत्र ताराचंद निवासी कंजर बस्ती के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था, लेकिन आरोपी फरार हो गया था। बताया कि फरार आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। बाजार चौकी प्रभारी देवेंद्र तेामर की अगुवाई में पुलिस टीम ने आरोपी को मनसा देवी रोपवे गेट के पास से दबोच लिया। आरोपी प्रसाद बेचने का कार्य कर रहा था। पुलिस टीम में एसआई केदार सिंह चौहान, कांस्टेबल अमित गौड़ शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119