कुमाऊं कमिश्नर ने जिलाधिकारियों को कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित करने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने हर जिले में जिलाधिकारियों को कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर रावत और पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने संयुक्त रूप से कैंप कार्यालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों के साथ कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर चर्चा की। उन्होंने जिलाधिकारियों को राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 के लिए जारी एसओपी का पालन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हाट बाजारों, सार्वजनिक स्थल बस, रेलवे स्टेशनों के अलावा अन्य स्थलों पर कोविड जांच के निर्देश दिए। साथ ही लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी का पालन आदि कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जनपद में पुलिस और कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए उनका नंबर प्रसारित करने की सलाह दी। साथ ही जिलों की सीमा पर पर्यटकों के कोविड सैंपल लेने, पर्यटक स्थलों पर भी जांच करने और कोविड टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। जागरूकता के साथ ही बिना मास्क, सामाजिक दूरी का पालन न करने पर चालानी कार्रवाई की बात कही है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमाऊं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को एसओपी का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। व्यापार मंडल, स्वयंसेवी संगठनों एवं संस्थाओं के साथ समन्वय कर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए जागरूक करेंगे। कहा कि कसार देवी, नैनीताल, भीमताल, मोहान, विनसर समेत अन्य पर्यटक स्थानों पर आए विदेशी नागरिकों का डाटा पुलिस एकत्रित करें और इसके लिए जिम्मेदार अफसरों की तैनाती करें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी