लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे मिला अधेड़ का शव-
किच्छा। पंतनगर थाना क्षेत्र के लालकुआं-किच्छा हाईवे के किनारे शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तलाशी के दौरान मृतक के कपड़ों से एक पैन कार्ड मिला है, जिसमें उसका नाम नंद गिरि निवासी धारचूला लिखा है. साथ ही जेब से एक बिजली का बिल व कुछ नकदी भी मिली है.
पंतनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि नंद गिरि धारचूला में पशुपालन विभाग में काम करता था. पुलिस ने बरामद सभी चीजों को सील करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। नंद गिरि का बेटा देहरादून में एसडीआरएफ में तैनात है.
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल