विधायक बनते ही क्षेत्र का होगा सर्वांगीण विकास: चौहान-

खबर शेयर करें 👉

लालकुआं। भाजपा से विधायक पद के दावेदार पूर्व चेयरमैन पवन चौहान ने प्रेस वार्ता आयोजित
कर कहा कि वह भाजपा से विधायक पद के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके विधायक बनते ही संपूर्ण विधानसभा में विकास की कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। भाजपा नेता पवन चौहान अंबेडकर पार्क में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं भी प्रेषित की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा अंतर्गत प्राथमिकताओं के आधार पर समस्याओं का निस्तारण करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि उनके विधायक बनते ही विधानसभा का हर व्यक्ति अपने आपको विधायक समझेगा। भाजपा नेता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तराखंड में भाजपा की प्रचंड लहर चल रही है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  डूंगरपुर में लगा आयुष्मान आरोग्य शिविर, बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच

चौहान ने कहा कि वर्ष 2012 तथा 2017 में वह विधायक पद के दावेदार रहे हैं, लिहाजा अब की बार पार्टी उन्हें ही टिकट देगी, ऐसा उनका विश्वास है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के सिपाही हैं, संगठन का जो भी निर्णय होगा वह मान्य होगा। कुछ लोगों को बाहरी करार दिए जाने तथा उनकी सक्रियता के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति संपूर्ण दुनिया को एक परिवार मानती है। ऐसे में किसी को बाहरी कह देना तर्कसंगत और न्याय संगत नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी दावेदारी करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि अपने चेयरमैन के कार्यकाल में भी विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में 5 हजार युवा बेरोजगारों को सिडकुल एवं अन्य स्थानों पर रोजगार दिलाया है। और आज भी वे हर जरूरतमंद की समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास करते हैं। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सर्वदमन चौधरी तथा बृजेश यादव आदि मौजूद रहे। प्रेस वार्ता में पत्रकारों ने उनसे कई सवाल पूछे। चौहान ने संयम और धैर्य के साथ हर सवाल का जवाब दिया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119