जवान छुट्टी बिताकर पलटन को रवाना हुआ जवान लापता, गुमशुदगी दर्ज

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कपकोट के कर्मी निवासी सेना का जवान छुट्टी बिताकर अपनी पलटन के लिए रवाना हुए थे। लेकिन पांच दिन बाद भी वह अपनी ड्यूटी स्थल नही पहुंचे। 30 अप्रैल को उनकी अंतिम बार अपनी पत्नी से फोन में बात हुई थी। इसके बाद से उनका कही कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजन उनकी चिंता में काफी परेशान है। उन्होंने पुलिस में दुमशुदगी दर्ज कराई है। 

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...नशा मुक्ति केंद्र ले जाने पहुंची टीम पर कृपाण से हमला -एक की मौत, आरोपी गिरफ्तार

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपकोट तहसील के कर्मी गांव निवास हाल तहसील मुख्यालय कपकोट निवासी 42 वर्षीय सैनिक रंजीत सिंह पुत्र गोबिंद सिंह 12 कुमाऊ में तैनात है। वे सेना से छुट्टी पर घर आए हुए थे। छुट्टी खत्म होने के बाद वह अपनी पलटन जम्मू कश्मीर के रोजौरी के लिए अप्रैल माह के अंतिम दिनों में घर से निकले थे। उन्होंने जम्मू ट्रेंडिज कैंप में रिपोर्ट दर्ज करानी थी। उनकी अंतिम बार 30 अप्रैल को शाम 3.30 पर अपनी पत्नी दुर्गा देवी से फोन में बात हुई थी। जिसके बाद से उनसे कोई समोर्क नही हो पाया है। इधर रणजीत के तीन बच्चे प्रिया, रचना, रोहित अपनी मां के साथ कपकोट में रहते है। जो पढ़ाई करते है। इधर सैनिक की कोई लोकेशन एवं खबर न मिलने पर परिजन बेहद परेशान है। उनकी पत्नी ने कपकोट पुलिस ने गुमशुदी दर्ज कराई है। 

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119