लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे अगले आर्मी चीफ-

खबर शेयर करें 👉

सरकार ने भारतीय सेना प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति‍ पर मुहर लगा दी है। वे इस पद पह पहुंचने वाले पहले इंजीनियर अफसर हैं। मनोज मुकुंद नरवणे के बाद लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे ही थलसेना में सबसे वरिष्ठ अधिकारी थे। मौजूदा वक्‍त में जनरल मनोज पांडे उप सेना प्रमुख हैं। वह जनरल नरवणे की जगह लेंगे जो इस माह के आखिर में सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार

रक्षा अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे को अगले सेनाध्यक्ष के रूप में नियुक्त करने का फैसला किया है। जनरल मनोज पांडे पहली मई को 29वें सेना प्रमुख के तौर पर पदभार ग्रहण करेंगे। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे 30 अप्रैल को अपना 28 महीने का कार्यकाल पूरा करने वाले हैं। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र पांडे को दिसंबर 1982 में कोर आफ इंजीनियर्स में कमीशन किया गया था।पिछले तीन महीनों के दौरान कुछ सैन्य अधिकारी सेवानिवृत्त हुए जिसकी वजह से लेफ्टिनेंट जनरल पांडे वरिष्‍ठता में शीर्ष पर आ गए। मौजूदा वक्‍त में वह जनरल एमएम नरवणे के बाद सबसे वरिष्ठ अफसर हैं। हाल ही में आर्मी ट्रेनिंग कमांड के लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला, लेफ्टिनेंट जनरल सीपी मोहंती और लेफ्टिनेंट जनरल वाईके सेवानिवृत्त हुए हैं।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119