पांच लाख की अवैध सागौन की लकड़ी बरामद-वाहन जब्त-
हल्द्वानी। तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की टीम ने एक वाहन को 18 सागौन के गिल्टों के साथ जब्त किया है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। भाखड़ा रेंज के रेंजर यूसी आर्या ने बताया कि शनिवार सुबह तड़के एक पिकअप वाहन रामपुर रोड बेलबाबा से हल्द्वानी की तरफ आ रहा था। संदिग्ध हालात में आ रहे इस पिकअप को रोक कर तलाशी ली गई तो इसमें करीब 18 मोटे गिल्टे सागौन के बरामद हुए।
वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लकड़ी की कीमत करीब 5 लाख रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। वन विभाग की टीम में वन दरोगा, नवीन रैक्वाल, आनंद पंत, फारेस्ट गार्ड संदीप व वाहन चालक कन्नू पंत शामल रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान