महिला ने फांसी लगाकर दी जान-गौजाजाली क्षेत्र की घटना-
हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र में एक महिला ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं महिला के मायके पक्ष ने बेटी की हत्या का शक जताया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात मंडी चौकी क्षेत्र के गौजाजाली में एक महिला ने अपनी ससुराल में फांसी लगा ली थी। महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा 10 साल का है। बताया जा रहा है कि महिला का बरेली निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह बीते मंगलवार को अपने घर से भाग गई थी। काफी खोजबीन के बाद पति उसे बरेली से खोज कर ले आया था। पति की मानें तो महिला के प्रेमी से उसे रखने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया।
इसके बाद शुक्रवार को वह उसे गौजाजाली स्थित अपने घर ले आया। तब से महिला परेशान दिख रही थी। शनिवार सुबह युवक ने पत्नी को फंदे पर लटका देखा। उसने परिजनों के साथ जब तक दरवाजा खोला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला का मायका बिहार में है और पति हल्द्वानी में ठेला चलाता है। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना दी तो उन्होंने बेटी की हत्या का शक जताया है। एसएसआई विजय मेहता ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न