हाईकमान के निर्देश पर चुनाव प्रचार को महाराज गुजरात रवाना

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज द्वितीय चरण के प्रचार हेतु गुजरात रवाना हो गये हैं। भारतीय जनता पार्टी हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के प्रचार हेतु मंगलवार को अपने क्षेत्र भ्रमण से लौटने के पश्चात गुजरात रवाना हो गये।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-श्रीनगर में बेकाबू तेल टैंकर क्लीनिक में घुसा, तीन दुकानें क्षतिग्रस्त, स्कूटी कुचली


उक्त जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने बताया कि गुजरात विधानसभा चुनाव में विजय के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष के मार्गदर्शन में केंद्रीय नेताओं तथा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के प्रवास की योजना बनाई गई है। इसी के तहत वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पार्टी हाईकमान के निर्देश पर 22 से 24 नवंबर तक लुणावाडा (छोटी काशी) विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करने के साथ-साथ भाजपा के पक्ष में प्रचार अभियान मे भाग लेंगे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119