महिला कर्मचारियों ने सफाई नायक राजेंद्र को पीटा
हल्द्वानी। नियमितीकरण समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलित सफाई कर्मचारियों के आंदोलन ने अब अराजकता का रूप ले लिया है। शनिवार को नगर निगम परिसर में धरना देने के दौरान आंदोलित महिला कर्मचारियों ने सफाई नायक राजेंद्र को पीट दिया। इसके बाद एक के बाद एक कई महिलाएं कर्मचारी पर टूट पड़ीं। यही नहीं, महिलाओं से बचने के लिए सफाई नायक गार्ड रूम में घुस गए तो महिलाओं ने उन्हें जबरन गार्ड रूम से बाहर खींच लिया और हेलमेट, डंडे और चप्पलों से पिटाई शुरू कर दी थी। महिला कर्मचारियों का आरोप है कि सफाई नायक ने उनके साथ अभद्रता की।
हंगामा बढ़ते देख कुछ देर में मौके पर भारी पुलिस भी पहुंच गई।
यही नहीं, सुबह भी कूड़ा उठाने पहुंचे किराए के सफाई कर्मचारियों से आंदोलित कर्मचारी भिड़ पड़े। किराए पर रखे गए ये सफाई कर्मचारी महिला डिग्री कॉलेज के बाहर एकत्र कूड़ा उठाने के लिए पहुंचे थे। इसकी भनक लगते ही आंदोलन कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। कर्मचारियों ने कूड़ा उठाने का विरोध किया। विवाद बढ़ते देख नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया व नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में आधा घंटा बात होने के बाद भी हल नहीं निकला
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



अल्मोड़ा के दशहरे में रावण परिवार का शक्ति प्रदर्शन -18 से बढ़कर 23 हुए पुतले, चार साल बाद लौटा अहिरावण
कुमाऊं में यूपी के शातिर चोरों का आतंक -25 सलाखों के पीछे, बंद घरों को बना रहे थे निशाना
UK-सरयू के उफनते बहाव में समाया जम्मू-कश्मीर का युवक -पुलिस-NDRF ने मौत के मुंह से निकाला
महामंडलेश्वर सोमेश्वर महाराज ने किया श्री हरि ओम ट्रेडर्स का भव्य शुभारंभ