सुशीला तिवारी अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस पर गिरा पेड़- गनीमत उस वक्त एंबुलेंस में कोई नहीं था
हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में उस समय बड़ी घटना होने से बच गई जब अस्पताल परिसर में एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से पास में खड़ी एंबुलेंस दब गई जिससे एंबुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। यही नहीं पेड़ की गिरने से अस्पताल परिसर सहित अन्य इलाकों को जाने वाली विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। अस्पताल में पेड़ गिरने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज और चालक मौजूद नहीं था। यही नहीं पेड़ के आसपास कोई लोग भी खड़े नहीं थे नहीं तो कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। सूचना के बाद मौके पर अस्पताल प्रशासन की टीम ने विद्युत विभाग को सूचना दी जिसके बाद विद्युत विभाग की टीम लाइन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

पोकस तकनीक से नवजातों को नई जिंदगी की उम्मीद -सुशीला तिवारी अस्पताल में डॉक्टरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
दि मास्टर्स स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में गाड़े सफलता के झंडे
स्कूल में बेहोश हुआ सातवीं का छात्र, अस्पताल में मौत — परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार, मौत पर उठे सवाल
चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार