उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल चार जिलों को मिले नए SSP -अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए SSP
देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को शासन और पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस विभाग में नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, टिहरी और पौड़ी समेत चार जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों (SSP) को बदल दिया गया है। इसके अलावा चमोली और बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक (SP) की जिम्मेदारी में भी बदलाव किया गया है।
अर्पण यदुवंशी बने नैनीताल के नए SSP
जारी आदेश के अनुसार, नैनीताल के SSP मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। उनकी जगह SDRF के सेनानायक अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया SSP नियुक्त किया गया है।
SP अभिसूचना मणिकांत मिश्र को ऊधम सिंह नगर का नया SSP बनाया गया है। वहीं, ऊधम सिंह नगर में तैनात SSP अजय गणपति कुम्भार को SDRF का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
टिहरी की SSP श्वेता चौबे को IRB द्वितीय का सेनानायक बनाया गया है। उनके स्थान पर SP सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय सरिता डोबाल को टिहरी का नया SSP नियुक्त किया गया है।
इसी तरह पौड़ी के SSP सर्वेश पंवार को SP सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह 31वीं वाहिनी PAC के सेनानायक देवेन्द्र पींचा को पौड़ी का नया SSP बनाया गया है।
चमोली और बागेश्वर में भी बदले SP
CID सेक्टर देहरादून में तैनात अमित श्रीवास्तव को SP अभिसूचना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पुलिस मुख्यालय में तैनात अमित श्रीवास्तव द्वितीय को चमोली का नया SP बनाया गया है। चमोली के SP सुरजीत पंवार को पुलिस मुख्यालय में नई तैनाती दी गई है।
बागेश्वर के SP जितेन्द्र मेहरा को भी पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह नैनीताल में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पद पर तैनात जगदीश चन्द्र को बागेश्वर का नया SP नियुक्त किया गया है।
PAC और IRB में भी नई तैनाती
पंकज भट्ट को 46वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर से IRB प्रथम बैलपड़ाव भेजा गया है। वहीं, IRB प्रथम के सेनानायक हरीश वर्मा को 46वीं वाहिनी PAC रुद्रपुर का सेनानायक बनाया गया है। IRB द्वितीय की सेनानायक विशाखा अशोक भदाणे को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय शाहजहां जावेद खान को SP फायर सर्विस नियुक्त किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



पुलिस विभाग के बाद अब उत्तराखंड शासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल -17 अधिकारियों के विभाग बदले
हल्द्वानी : हनीट्रैप और करोड़ों की ब्लैकमेलिंग का आरोप में हाईकोर्ट से आरोपी महिला को फिलहाल राहत -27 नवंबर तक गिरफ्तारी पर रोक