फर्जी दस्तावेजों पर ट्रक बेचने का आरोप, मुकदमा दर्ज
काशीपुर। एक ट्रांसपोर्टर ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी कर कूटराचित दस्तावेजों के आधार पर ट्रक बेचने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जसपुरखुर्द निवासी रविंद्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वह वाहन चलाने का कार्य करता है। उसने ठाकुरद्वारा निवासी अहमद अली से टाटा मोटर्स के ट्रक का सौदा 6.55 लाख रुपए में किया था।
उसने आरोपी के विभिन्न खातों में ऑनलाइन 5.50 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। शेष 1.05 लाख रुपए उसे नगद दे दिए। आरोपी ने उसे चौला मंडल एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी की पॉलिसी भी दी। जो कि 14 नवंबर 2023 तक वैध बताई थी। ट्रक को विनोद कुमार चला रहा था। हादसे के एक मामले में ट्रक चालक के खिलाफ कुंडा थाने में केस हुआ। ट्रक का बीमा चेक करने पर फर्जी पाया गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : गेट पर खड़े गरुड़ के यात्री को महंगा पड़ा सफर, ट्रेन से गिरकर मौत
Uk…मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट —तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड : गिरिजाशंकर जोशी की स्मृति में हल्द्वानी मीडिया सेंटर के नामकरण की मांग