Uk…मोतीनगर में एक और दुर्घटना, तिराहे का कट फिर बना हादसे का स्पॉट —तेज टक्कर से डिवाइडर पर चढ़ी कार, दो वाहन क्षतिग्रस्त

खबर शेयर करें 👉

मोटाहल्दू (नैनीताल)। मोतीनगर तिराहे का कट एक बार फिर सड़क हादसे का गवाह बना। सोमवार देर रात करीब 9:30 बजे लालकुआं से हल्द्वानी की ओर जा रही किआ टैक्सी के पीछे से आ रही ऑल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑल्टो कार टैक्सी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी दिशा में घूमकर पलटते-पलटते बची। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, किआ टैक्सी संख्या यूके 04 टीबी-9751 को पलविंदर सिंह पुत्र बलजीत सिंह, निवासी गुमटी लालकुआं चला रहे थे। उन्होंने बताया कि वह हल्द्वानी में सवारी लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही ऑल्टो कार संख्या यूके 04 आर-7837 ने उनकी कार में तेज टक्कर मार दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाबा नीम करौली की शिक्षाओं पर बनी ‘हनुमान अंश’ की कमाई 250 करोड़ पार

हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ऑल्टो कार चालक दर्शन सिंह जीना पुत्र पान सिंह जीना, निवासी दोगड़ा, ज्योलीकोट, नैनीताल को हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। हालांकि, नशे की पुष्टि पुलिस की जांच अथवा मेडिकल परीक्षण के बाद ही स्पष्ट होगी।

टक्कर के कारण दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित बच गए। रात के समय सड़क पर यातायात कम होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : कैंची धाम जा रहे युवकों की बाइक गोवंश से टकराई -19 वर्षीय युवक की मौत

कुछ दिन पहले इसी कट पर गई थी एक बाइक सवार की जान

मोतीनगर तिराहे का यह कट पहले भी गंभीर हादसों के कारण सवालों के घेरे में रहा है। कुछ दिन पहले इसी स्थान पर गलत दिशा से आए एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई थी। इसके बावजूद इस संवेदनशील कट पर वाहन चालकों की लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने की घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-सड़क किनारे नवजात मिलने से मचा हड़कंप -मदद के बजाय वीडियो बनाने में जुटी भीड़

स्थानीय लोगों का कहना है कि मोतीनगर तिराहे का यह कट रात के समय विशेष रूप से खतरनाक हो जाता है। तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग जैसी लापरवाहियां यहां कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। लोगों ने संबंधित विभाग और पुलिस से इस स्थान पर यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, पर्याप्त संकेतक लगाने तथा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119