उत्तराखंड : गेट पर खड़े गरुड़ के यात्री को महंगा पड़ा सफर, ट्रेन से गिरकर मौत

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। काठगोदाम से दिल्ली जा रही ट्रेन में गेट पर खड़ा एक यात्री असंतुलित होकर नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बागेश्वर जिले के गरुड़ निवासी 35 वर्षीय दीपक नैनवाल के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि अमरदीप कॉलोनी, भूरारानी रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास एक व्यक्ति खून से लथपथ बेसुध अवस्था में पड़ा है। सूचना पर आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी प्रदीप पंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि ट्रेन से गिरने के कारण उसके शरीर की कई हड्डियां टूट गई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : दोपहिया वाहन चोरी का खुलासा -दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद

पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों से संपर्क किया। मृतक की पहचान दीपक नैनवाल पुत्र नंदकिशोर, निवासी गरुड़, जिला बागेश्वर के रूप में हुई।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : चोरी की बाइक नेपाल ले जाने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने दबोचा

बताया गया कि दीपक अपने गांव के दोस्तों रोहित कठायत, कैलाश और आनंद के साथ ट्रेन से गोवा काम करने जा रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन के गेट पर खड़ा था और रुद्रपुर के पास असंतुलित होकर नीचे गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर उसके दोस्त भी ट्रेन से उतरकर वापस रुद्रपुर पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : ढोकाने वॉटरफॉल में डूबने लगा अल्मोड़ा का युवक -स्थानीय युवकों ने बचाई जान

दीपक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119